मथुरा, फरवरी 6 -- जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे ने अवगत कराया है कि जीडीएक्स सिक्योरिटी, नोयडा द्वारा जनपद के विभिन्न खंड विकास परिसर में सुरक्षाकर्मियों के पद हेतु पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर का अयोजन करते हुए उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को स्थाई रोजगार दिए जाएंगे। सिक्योरिटी गार्ड के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास, उम्र 19 से 45 वर्ष, कद 168 सेमी एवं वजन 55 किलो होना चाहिए। सुपरवाइजर पद हेतु शैक्षिक योग्यता 12 वीं पास, कम्पयूटर ज्ञान तथा उम्र 21 से 45 वर्ष होना अनिवार्य है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी को विकास खंड परिसर फरह, 11 फरवरी को विकास खंड परिसर बल्देव, 12 फरवरी को विकास खंड परिसर नन्दगांव, 13 फरवरी को विकास खंड परिसर छाता, 16 फरवरी को विकास खंड परिसर गोवर...