आगरा, जून 18 -- सिकंदरा क्षेत्र में फैक्ट्री से हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर खुलासा कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से चोरी की दो बैटरियां, एक इन्वर्टर, घटना में प्रयुक्त वैन और 450 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि थैंक्स एक्स्पोर्ट्स फैक्ट्री के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पंकज कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रात में फैक्ट्री से एसी, बैटरियां, इन्वर्टर, डीजल की कैन, पंखे और लोहे का कबाड़ चोरी कर लिया। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। सूचना पर पुलिस ने केशव फार्म हाउस के पास से आरोपित अतुल कुमार निवासी कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि फैक्ट्री में काम करने वाले गार्ड पंकज ने अंदर की जानकारी देकर च...