सिक्योरिटी गार्ड की पीट-पीटकर हत्या
हाथरस, जुलाई 24 -- सासनी/हाथरस संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव हाशिमपुर में चबूतरा तोड़ने को लेकर बुधवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोपियों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में घायल सिक्योरिटी गार्ड को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दिनेश कुमार शर्मा 50 निवासी हाशिमपुर गांव के ही एक विद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। मृतक के तहेरे भाई महेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि चबूतरा तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उन्होंने बातया कि गांव के ही छह नामजद लाठी-डंडे लेकर आए और दिनेश कुमार के परिजनों से मारपीट करके चले गए। दिनेश जब ड्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.