लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ। राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से आयोजित पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के नौवें दिन सोमवार को छतर मंजिल में सिक्कों का ऐतिहासिक सफर पर व्याख्यान हुआ। जहां राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने विनिमय, विकास और बदलाव पर सिक्कों का ऐतिहासिक सफर विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. सिंह ने सिक्के केवल आर्थिक लेन-देन के साधन नहीं, बल्कि इतिहास के बहुआयामी दस्तावेज हैं। इनके अध्ययन से तत्कालीन राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन के साथ-साथ धातु-विज्ञान, निर्माण तकनीक और वैज्ञानिक प्रगति की भी जानकारी मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...