नई दिल्ली, जुलाई 28 -- सिक्किम में नाथू ला दर्रे के जरिए भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार एक अगस्त से फिर से शुरू होगा। कोविड-19 महामारी के कारण यह व्यापार छह साल से बंद था। राज्य के वाणिज्य और उद्योग विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकरी दी। इसके फिर से शुरू होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और रजिस्टर्ड व्यापारियों व सीमावर्ती समुदायों की आजीविका का एक अहम जरिया बहाल होने की उम्मीद है। जो 2020 से लंबे समय तक बंद रहने के कारण प्रभावित हुए थे।नाथू ला व्यापार मार्ग लंबे समय से एक अहम आर्थिक कड़ी के तौर पर काम कर रहा है। इससे दोनों देशों के रजिस्टर्ड व्यापारियों के बीच तय सामानों का आदान-प्रदान आसान होता है। एक अधिकारी ने कहा कि छह साल के अंतराल के बाद व्यापार गतिविधियों के फिर से शुरू होने के मौके पर एक अगस्त को नाथू ला में एक...