रायबरेली, जनवरी 31 -- रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली प्रीमियर लीग टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता में सिक्का स्पोर्टिंग ने सेमीफाइनल व फिनटेक लाइंस ने क्वार्टरफाइनल के लिए किया। पहला मैच फिनटेक लायंस व निर्मल हॉस्पिटल के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर निर्मल हॉस्पिटल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और फिंटक लायंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। फिट लाइंस पहले खेलते हुए नौ विकेट खोकर अठारह ओवर में एक सौ उन्नीस रन बनाए। जिसमें अनुज वर्मा ने 43 रन, शिवा श्रीवास्तव ने 19 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निर्मल हॉस्पिटल ने 18 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी। निर्मल हा्पि्टटल सात रनों से मैच हार गयी। दूसरे मुकाबला सिक्का स्पोर्टिंग और सुविधा हॉस्पिटल के बीच खेला गया। जिसमें सिक्का स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्ले...