जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- शुक्रवार को चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क के कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने जमशेदपुर स्थित सिक्का संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। दो शिक्षकों के मार्गदर्शन में आए इन विद्यार्थियों ने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक के सिक्कों के विकास क्रम का गहराई से अध्ययन किया। इस अवसर पर सिक्का संग्राहक क्लब (कॉइन कलेक्टर्स क्लब) के महासचिव प्रेम पुएस कुमार ने बच्चों को विशेष व्याख्यान देते हुए मुद्राशास्त्र और इसकी समयरेखा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वैदिक काल के शुरुआती सिक्कों से लेकर 'पंच मार्क्ड' सिक्कों के निर्माण, उनके वजन और उस समय की मापन प्रणाली पर प्रकाश डाला। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल सिक्कों को देखा, बल्कि एक कार्यशाला में भाग लेकर संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक साक्ष्यों पर आधारित नोट्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.