पीलीभीत, जून 26 -- बिलसंडा, संवाददाता। मां के साथ दवा लेकर लौट रही युवती पुल से सिक्का फेंकने दौरान बड़ी नहर में गिर गई। जिससे हड़कंप मच गया। शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर पहुंची बंडा पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर युवती की तलाश में गोताखोर टीमों को मौके पर बुलाया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 17 साल की लड़की ने नहर में लगाई छलांग, पिता बोले- सबको खाना खिलाया, बर्तन धोए लेकिन फिर.घटना का विवरण थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी प्यारेलाल की 19 वर्षीय बेटी सीमा अपनी मां के साथ दवा लेने शाहजहांपुर के ढका घनश्याम गईं थी। दवा लेकर मां बेटी टुकटुक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मकसूदापुर में बड़ी नहर पुल पर सीमा ने नहर में सिक्का डालने के लिये ई रिक्शा एक साइड में रुकवा लिया। मां से सिक्का लेकर वो उतरकर सिक...