सिक्का गांव पहुंच भाजपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला
पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की असामयिक मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। अमित तिवारी ने कहा कि मुख्यालय के निकट स्थित गांव में लगातार मौतें होना राज्य सरकार और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को अब तक सरकारी आर्थिक सहायता नहीं मिली है, जबकि परिवार इलाज के लिए जमीन तक गिरवी रख चुका है। यह भी पढ़ें- सिक्का की घटना पर सरकार पूरी तरह गंभीर : वित्त मंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.