नोएडा, फरवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता सेक्टर-143 स्थित सिक्का कामना ग्रीन सोसाइटी में रविवार को मूलभूत सुविधाओं के विरोध में निवासियों ने प्रदर्शन किया। सोसाइटी के लोगों ने सुबह 10 बजे सोसाइटी का गेट बंद कर दिया और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। सोसाइटी में बिजली, पानी, लिफ्ट जैसी सुविधाओं का अभाव है। करीब पंद्रह वर्ष बाद भी बिल्डर अब तक सोसाइटी में क्लब और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधा नहीं दे सका है। सोसाइटी में पहले चरण के तहत पांच टॉवर तैयार हो चुके हैं। इनमें करीब 500 परिवार रहते हैं, लेकिन अभी तक सोसाइटी के लिए घरेलू बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है व न ही गंगाजल की आपूर्ति होती है। निवासियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रजिस्ट्री भी है। बिल्डर द्वारा सुविधा विकसित न करने के लिए चलते लोग अपना फ्लैट बेचना चाहते हैं, लेकिन रजिस्ट्री ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.