पिथौरागढ़, अप्रैल 3 -- सिक्किम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले लांस नायक विकास कुमार को डीएम आशीष कुमार भटगांई, मेयर कल्पना देवलाल समेत अन्य लोगों न भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विकास का बलिदान देश की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। कहा कि उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। पूर्व सैनिक संगठन ने भी जवान को श्रद्धांजलि दी। यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोहरा, एसडीएम जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.