सिकोरदा में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की बैठक संपन्न
सिमडेगा, मई 29 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के क्षेत्रीय समिति महाबुआंग के सिकोरदा गांव में रौतिया समाज विकास परिषद प्रखंड इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने की। बैठक में सामाजिक एकता को मजबूत करने, शिक्षा के प्रसार, ग्राम स्तर पर साप्ताहिक बैठक आयोजित करने, सामाजिक समस्याओं के समाधान, सामाजिक जनगणना तथा खतियानी जमीन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता और शिक्षा के विकास से ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक जागरूकता फैलाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सामाजिक जनगणना और खतियानी जमीन से जुड़े विषयों पर समाज को सजग रहने की बात कही। बैठक में ग्राम अध्यक्ष एल्ला ताम्रध्वज सिंह, ग्राम अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.