चाईबासा, मार्च 28 -- चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चाईबासा स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई चाईबासा के पैरा तीरंदाज विजय सुंडी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 में पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन होने के बाद सोनीपत के कैंप में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 28 मार्च को नई दिल्ली से भारतीय तीरंदाजी दल थाईलैंड के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 29 मार्च से 5 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित होगी। जिसमें विश्व के शीर्ष पैरा तीरंदाज़ भाग लेंगे। विजय सुंडी रिकार्व वर्ग में निशाना साधेंगे और भारत के लिए अच्छा प्रर्दशन करने की लक्ष्य रखेंगे।विजय सुंडी ने पैरा नेशनल चैंपिनशिप में चार बार चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्होंने खेलो इंडिया पैरा नेशनल गेम्स में भी चैंप...