रांची, जून 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान द्वारा स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना स्थित फुटबॉल मैदान सिकिदिरी में बुधवार से एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय एथलीट, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट तथा झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं संस्थान के मुख्य एथलेटिक्स प्रशिक्षक बीरेंद्र प्रसाद साहू दे रहे हैं। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि संस्था पिछले छह महीनों से मेगा ट्रेनिंग कैंप के माध्यम से तैराकी और फुटबॉल का नियमित प्रशिक्षण संचालित कर रही है। अब अंतरराष्ट्रीय एथलीट बीरेंद्र प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में एथलेटिक्स प्रशिक...