रांची, मई 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के पुतरीडीह गांव के समीप बाईपास से बह रहे ओवरफ्लो पानी में काफी संख्या में लोगों के नहाने की सूचना मिलने पर परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बुधवार को अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- भैरवी जलाशय में हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सुधीर मंगलेशपरियोजना प्रबंधक की अपील उन्होंने लोगों से तत्काल वहां से हटने की अपील की। परियोजना प्रबंधक ने कहा कि यह नदी का पानी नहीं, बल्कि जल विद्युत परियोजना की नहर का तेज बहाव वाला पानी है, जो किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि पावर प्लांट के अचानक ट्रिप होने पर पानी को बाईपास में छोड़ा जाता है, जिससे पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो जाता है और लोगों के बह जाने की आशंका बनी रहत...