रांची, अक्टूबर 23 -- बहुचर्चित सिकिदिरी हाइडल प्रोजेक्ट (स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना) में हुए 20.87 करोड़ की वित्तीय अनियमितता में झारखंड राज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) के तत्कालीन अध्यक्ष शिवेंद्र नाथ वर्मा (एसएन वर्मा) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने उनपर आरोप तय कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का लगा स्टे रद्द होने के करीब छह माह बाद आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत आरोप तय किया गया। इस मामले में गवाही और साक्ष्यों की प्रस्तुति के लिए 30 नवंबर की तारीख मुकर्रर की गई है। बता दें कि सीबीआई ने तीन जून 2016 को एसएन वर्मा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच पूरी कर सीबीआई ने सितंबर 2020 में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लिया। संज्ञान के खिलाफ वर्मा हाईकोर्ट गए। वहां राहत नहीं मिली तब सु...