धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। सिविल सर्जन कार्यालय में गुरुवार को सिकल सेल बीमारी पर कार्यशाला हुई। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को सिकल सेल रोग की पहचान, उपचार और रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में रांची से आई यूनिसेफ की कंसलटेंट शुभ्रा सिंह ने सिकल सेल एनीमिया के लक्षण, इसके दुष्प्रभाव, जांच और उपचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिकल सेल एक आनुवंशिक बीमारी है, जिसकी समय रहते पहचान कर गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डीआरसीएचओ डॉ रोहित गौतम सहित जिले के सभी मेडिकल ऑफिसर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.