जमशेदपुर, जून 21 -- सिकल सेल एनीमिया बीमारी के संबंध में युवाओं को सबसे अधिक जागरूक करने की जरूरत है, ताकि यह अनुवांशिक रोग समाज और देश से दूर किया जा सके तथा प्रभावित लोगों के लिए नियमित रक्तदान हो सके। ये बातें उपायुक्त राजीव रंजन ने शुक्रवार को रेडक्रॉस सोसाइटी एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर द्वारा आयोजित विश्व सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस और राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने रेडक्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव नलिनी राममूर्ति, उपसचिव रवीन दुग्गल, रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह और वीभीडीए के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- रक्तदान अभियान: ब्लड बैंक नेटवर्किंग, डिजिटल सिस्टम से दूर होगा राज्य में रक्त संकट...