रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व सिकल सेल दिवस पर शुक्रवार को रांची सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें सिविल सर्जन (सीएस) डॉ प्रभात कुमार ने कहा, सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक, लेकिन रोकथाम योग्य बीमारी है। समय पर जांच, जागरुकता व उचित उपचार से इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी जांच नि:शुल्क उपलब्ध है तथा गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच में भी सिकल सेल स्क्रीनिंग को शामिल किया गया है। झारखंड के 10% आबादी में सिकल सेल जीन यह भी पढ़ें- सिर्फ रांची जिले में 1706 से अधिक सिकल सेल एनीमिया के मरीजसिकल सेल जीन के बारे में जानकारी हेमेटोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक रंजन ने बताया कि झारखंड की ...