रुडकी, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के सिकरौढ़ा गांव के समीप ग्रामीणों ने एक बाइक सवार युवक को संरक्षित पशु मांस के साथ पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। भगवानपुर थाना पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सिकरौढ़ा मार्ग पर ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी ली तो बाइक से करीब 60 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान तौफीक निवासी सिकरौढ़ा के रूप में हुई है।पूछताछ करने पर तौफीक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संरक्षित पशु कटान को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी तौफीक से पू...