रुडकी, मई 1 -- भगवानपुर, संवाददाता। सिकरौडा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घायल पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। सिकरौडा गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। दो दिन पूर्व रात के समय दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली गलौज हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ पथराव हो गया था। पथराव होने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इस बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...