गिरडीह, मई 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के खरियोडीह-घोरंजी मंडरो मुख्य मार्ग में मानिक चौक सिकरुडीह से भोजपुरो हरला मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर सड़क में बड़े बड़े गढ्ढें उभर आए है। गढ्ढों में जलजमाव हो जाने से राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि देवरी से मंडरो-खोरीमहुआ, राजधनवार, कोडरमा आदि स्थानों पर जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। जिसमें कोदम्बरी से मंडरो-हरला-असको गांव तक पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण करवाया गया है। इधर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खरियोडीह मोड़ से सिकरुडीह मानिक चौक तक सड़क का निर्माण किया गया है। बीच में सिकरुडीह मानिक चौक से भोजपुरो हरला मोड़ तक सड़क को जीर्ण शीर्ण अवस्था में छोड़ दिया गया है। इस सड़क में बने गढ्ढो में जलभराव की वजह से लोगों को पैदल...