देवरिया, अगस्त 13 -- देवरिया। अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद की बैठक गुरुवार को सलेमपुर रोड स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें 19 अगस्त को तुलसी जयंती समारोह पूर्वक मनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।इस दौरान संगठन के नेताओं ने सिकरीगंज में शिव कुमार त्रिपाठी की जघन्य हत्या के घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, अवधेश मणि, राजेश कुमार तिवारी, मार्कंडेय पति तिवारी, अजय कुमार तिवारी, रविंद्र तिवारी, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, दुर्गेश पति त्रिपाठी, वेदपती मिश्र, विनोद मिश्र, योगेश अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...