सिकरीगंज में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, तलवार से काटा गला
गोरखपुर, अगस्त 8 -- सिकरीगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में शनिवार देर शाम डेढ़ साल पहले हुई हत्या की रंजिश में बिजली विभाग के ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव में आयोजित ब्रह्मभोज में भोजन करते समय आरोपितों ने पहले उनके सिर पर सब्बल से हमला किया। गंभीर हालत में ऑटो से अस्पताल ले जाते समय हनुमान प्रसाद पोद्दार स्कूल के पास हमलावरों ने फिर घेर लिया और गला व हाथ काटने के साथ पेट में चाकू घोंप दिया। इससे ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है。 यह भी पढ़ें- ब्रह्मभोज में बिजली ठेकेदार की हत्या, तलवार से गला काटा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.