गोरखपुर, जनवरी 15 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 जनवरी को उनका नाबालिग पुत्र गांव में ही था। आरोप है कि उसी गांव का निवासी शुभम यादव, पुत्र अशोक यादव, उम्र करीब 20 वर्ष, उसे बहला-फुसलाकर अपने छप्पर में ले गया, जहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग बालक घर पहुंचा और रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना सिकरीगंज पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 115(2), 137(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 5(एम)/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.