गोरखपुर, फरवरी 28 -- सिकरीगंज। थाना क्षेत्र के बढ़यापार गांव से शुक्रवार की रात लापता हुआ 12 वर्षीय बालक आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल मिल गया। पूरी रात चली खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे महदेवा बाजार से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बेटे को सुरक्षित सामने देखकर परिवार की आंखें भर आईं। बढ़यापार की सुधा देवी ने शनिवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र अमन मौर्य डांट-फटकार के बाद घर से कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी मय टीम सक्रिय हो गए। रात के सन्नाटे में संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई। बाजारों, प्रमुख रास्तों और आसपास के गांवों में गहन छानबीन की गई। लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सफलता मिली। अमन महदेवा बाजार में मिला। पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.