मोतिहारी, अप्रैल 7 -- राजेश कुमार सिकरहना। ढाका से चोरी हुई बाइक को ढाका पुलिस ने महज दो घंटे में बरामद कर लिया। मंगलवार को बड़हरवा सीवन पंचायत के मुखिया नरकटिया गांव निवासी संतोष साह की बाइक ढाका मवेशी अस्पताल के समीप से चोरी हो गई, जिसकी सूचना उन्होंने ढाका पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत चारों ओर वाहन चेकिंग अभियान चलाना शुरू किया। ढाका घोड़ासहन रोड में भारतमाला ओवरब्रिज से शितलपट्टी जानेवाली रोड में पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख बाइक चोर ने बाइक को छोड़ फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि बाइक चोर को चिन्हित कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.