मोतिहारी, सितम्बर 3 -- सिकरहना, निज संवाददाता। सिकरहना विधिज्ञ संघ का द्विवार्षिक सत्र 2026 - 28 का चुनाव 30 सितम्बर को होगा। इसको लेकर तिथि की घोषणा कर दी गयी है। निर्वाची पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीरेन्द्र कुमार वर्मा व रामेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से इसकी सूचना जारी करते हुए कहा है कि चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 5 सितम्बर तक इसपर दावा आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है। 9 सितम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। 14 से 16 सितम्बर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे। नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 17 को तथा नामांकन पत्र की छटनी 18 को होगी। 21 को अभ्यर्थियों का नाम प्रकाशन होगा। चुनाव 30 सितम्बर को व मतगणना 1 अक्टूबर को होगी। चुनाव अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष के अलावे उपाध्यक्ष, सं...