मोतिहारी, मई 12 -- सिकरहना, निज संवाददाता। पीएम द्वारा एक साल तक सोने की खरीदारी नहीं करने की अपील का असर सराफा व्यवसायियों पर पड़ सकता है। हालांकि इसका असर फिलहाल सराफा बाजारों पर नहीं दिख रहा है। सराफा व्यवसायियों का कहना है कि इसका ज्यादा असर बड़े सराफा व्यवसायियों पर पड़ेगा, जो काफी मात्रा में सोने की खरीदारी कर स्टॉक में रखते हैं। अपनी दुकानों के साज सज्जा व स्टाफ पर खर्च करते है उन्हें इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। क्योंकि उनका खर्च ज्यादा होगा और सामान की बिक्री नहीं होगी तो खर्च की भरपाई कहां से करेंगे। ढाका के सराफा व्यवसायी सुरेश कुमार सर्राफ ने बताया कि व्यवसायी के अलावे कारीगर, कच्चा सोना व्यवसायी, ज्वेलरी की सफाई व छिलाई करनेवाले कारीगरों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा। क्योंकि एक जेवर को तैयार करने में कई प्रकार के मजदूर उसमें लगे...