मोतिहारी, जून 7 -- सिकरहना। शुक्रवार की रात्रि हुयी आंधी व बारिश से रात्रि में लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं शीतलपट्टी व हाइवे के समीप पैतीस हजार केवी हाईटेशन तार पर ठनका गिरने से तीन चार इंसुलेटर पंक्चर हो जाने के कारण करमावा उप शक्ति केन्द्र से करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिन में धूप निकलने से गर्मी फिर से अपना तेवर दिखाने लगी। तेज बारिश से धान के बिचड़े व सब्जी के फसल को काफी फायदा पहुंचा है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुयी। बारिश के कारण ढाका घोड़ासहन मुख्य सड़क में चैनपुर ढाका के पास जलजमाव हो गया था जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी हुयी। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी में राहत यह भी पढ़ें- ठनका गिरने से ट्रांसफॉर्मर के उड़े फ्यूज, सात घंटे बाधित रही बिजली यह भी पढ़ें- चनपट...