मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- सिकरहना। कुंडवा चैनपुर पुलिस ने गुरूवार को नेपाली नागरिक का फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक सीएसपी संचालक सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो नेपाली महिला भी शामिल हैं। गिरफ्तार सीएसपी संचालक कुंडवा चैनपुर निवासी मनीष कुमार, नेपाल के रौतहट जिला के महुलिया थानान्तर्गत मठिया गांव निवासी शिवझाड़ी देवी व फुला देवी है। पुलिस ने सीएसपी संचालक के पास से 12 फर्जी आधार कार्ड, 6 मतदाता पहचान पत्र, 6 जाति प्रमाण पत्र, 1 प्रिंटर, 1 आयुष्मान कार्ड, 1 लैपटॉप, 2 फिंगर स्कैनर, 1 आई स्कैनर, 1 कैमरा व 350 पीस आधार कार्ड बनाने का प्लास्टिक बरामद किया गया। डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली कि सीएसपी संचालक द्वारा नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने व फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से ऋण प्राप्त ...