सिकन्द्राबाद प्रधान व सचिव को नोटिस
लखीमपुरखीरी, मई 1 -- कुंभी गोला की ग्राम पंचायत सिकन्द्राबाद में शिकायत के बाद की गई। जांच में कई अनियमितताएं मिलने पर प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गांव के विवेक कुमार की शिकायत पर जांच कराई गई। जांच में शौचालय निर्माण, पंचायत कार्यों और वित्तीय खर्चों में गड़बड़ियां मिली है। इसके अलावा कई कामों, लाइटें लगवाने व मानदेय भुगतान में भी अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.