लातेहार, फरवरी 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय भुइयां समाज की चंदवा इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को सिकनी फुटबॉल मैदान में माता शबरी जयंती सह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन जिला परिषद सदस्य चंदवा पश्चिमी सरोज देवी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ममता भुइयां तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी उपस्थित रहेंगी। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और समाज के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत माता शबरी की विधिवत पूजा-अर्चना, मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा भुइयां मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.