कानपुर, मई 20 -- सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकठिया गांव के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे पड़ी मौरंग में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टेंपो सवार दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सरसौल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। फतेहपुर के कनसाही गांव निवासी दस लोग मथुरा में सत्संग में शामिल होकर टेंपो से लौट रहे थे। सिकठिया गांव के आगे सड़क किनारे तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जबकि मीना, राजा, रामसखी, शिवराज, शिवकुमार, शिवसागर, गुड्डी, विनोद यादव, रणवीर और राजन घायल हो गए। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी को मामूली रूप से चोटें आई थीं। सीएचसी में उपचार के बाद सभी अपने घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...