अररिया, मई 5 -- अररिया, वरीय संवाददाता सिकटी क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सिकटी के प्रांगण में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महाविद्यालय के खुलने से क्षेत्र के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी। इस नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में प्रो. (डॉ.) अशोक पाठक की नियुक्ति की गई है। उन्होंने पांच मई 2026 को पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के अधीन अपने पद पर औपचारिक रूप से योगदान भी दे दिया है। प्रो.(डॉ.) अशोक पाठक के नेतृत्व में महाविद्यालय के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रतिन...