अररिया, मार्च 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को 3.5 लिटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसे सिकटी थाना के एसआई सकलदीप यादव के आवेदन पर सिकटी थाना में मामला दर्ज कर पकड़े गए शराब कारोबारी को गुरूवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सिकटी थाना के एसआई सकलदीप यादव अन्य पुलिस बलों के साथ गश्ती पर थे तो गुप्त सूचना मिली थी कि सिकटी थाना क्षेत्र के डैनिया वार्ड नंबर पांच निवासी मिथिलेश बहरदार पिता जामुन बहरदार अपने घर में देशी चुलाई शराब बनाकर घर में बेचने व पिलाने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस बल डैनिया गांव मिथिलेश बहरदार के दरवाजे पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस बलों को देखते हीं भागने लगा जिसे पुलिस बलों के द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.