अररिया, मार्च 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया जिले के सिकटी एवं पलासी प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विकास कार्यों को नई गति मिली। विभिन्न स्थानों पर बनने वाले कुल नौ पुलों का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। सिकटी प्रखंड में टप्पू टोला से खोरागाछ जाने वाली सड़क के बीच चार प्रमुख स्थानों पर बनने वाले पुलों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसके साथ ही पलासी प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पलासी से सोहंदर जाने वाली सड़क के बीच पांच प्रमुख स्थानों पर बनने वाले पुलों का भी शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.