अररिया, फरवरी 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैदाबाद कालोनी के निकट 191 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग नेपाल से शराब लेकर सैदाबाद कॉलोनी होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए जगह पर पहुंचा तो कुछ लोगों को सिर पर बोरा लेकर नेपाल की ओर से आते देखा। पुलिस गाड़ी को देखते ही बोरा फेंक कर रात का अंधेरा का लाभ लेते हुए नेपाल की ओर भाग गया। जब्त बोरा की तलाशी लेने पर 191 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया। प्रत्येक बोतल में तीन सौ एमएल अर्थात 57 लीटर शराब बरामद किया गया। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...