कुशीनगर, जून 22 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मोतीचक ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का रास्ता लगभग साफ हो गया है। वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की मांग को अब मूर्त रूप मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। हाटा विधायक मोहन वर्मा की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव पर अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्वास्थ्य निदेशक की संस्तुति स्वास्थ्य निदेशक, लखनऊ ने 19 मार्च को संयुक्त सचिव, चिकित्सा अनुभाग को पत्र भेजकर सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की संस्तुति की है। यह कार्रवाई शासन के 10 मार्च के पत्र तथा हाटा विधायक मोहन वर्मा द्वारा 23 फरवरी को भेजे गए अ...