देवघर, दिसम्बर 29 -- क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन व आवागमन केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले सिकटिया बराज की बदहाल व्यवस्था इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बराज पर लगे 14 पिलरों में से 13 पिलरों की लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे सूर्यास्त के बाद पूरा बराज अंधेरे में डूब जाता है। शाम ढलते ही बराज पर अंधेरा छा जाने से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बल्कि पिकनिक मनाने व सैर-सपाटे के लिए पहुंचने वाले सैलानियों में भी भय का माहौल बन जाता है। अंधेरे के कारण बराज पर दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.