चंदौली, अप्रैल 18 -- चंदौली, संवाददाता। नियामताबाद विकास खंड के सिकटिया परशुरामपुर के ग्रामीणों में तारनपुर के पास रेलवे की ओर परिसर की बाउंड्री बंद किए जाने से आक्रोश है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सपा नेताओं के साथ कलक्ट्रेट और डीआरएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रेलवे की ओर से बंद किए जा रहे रास्ते को लेकर आमजन की परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही हाल ही में अगलगी की घटनाओं में जली गेहूं की फसलों से किसानों को हुए भारी नुकसान पर उचित मुआवजे की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि रेलवे प्रशासन को जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल रास्ता बहाल करना चाहिए और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। यह भी पढ़ें- तत्परता दिखाकर आग से रेलवे ट्रैक को बचाया सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों ...