सिकटा से नकली तार व इलेक्ट्रॉनिक्स जब्त
बगहा, मई 10 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा पुलिस ने बॉर्डर चौक स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रिक्स दुकान से रविवार को छापेमारी कर एक कम्पनी के नकली तार व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जब्त किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारी विकास मंडल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। सिकटा बाजार में डूप्लीकेट तार बिक्री करने की सूचना पर छापेमारी कर एक एमएम का 24 बंडल बिजली तार, 2.5 एमएम का चार बंडल,38 पीस फैन रेगुलेटर, एक एमएम के तीन बॉक्स तार, 1.5 एमएम के 19 बॉक्स तार, 2.5 एमएम के साथ बॉक्स तार समेत अलग-अलग केटेगरी के 33 बंडल वायर जब्त किया गया।सभी यह भी पढ़ें- 'Fake Mobile Market' पर बड़ी स्ट्राइक: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने करोल बाग-मोती नगर में मारे छापे सामान नकली हैं। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू शुरू कर दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.