बगहा, अप्रैल 21 -- चितरंजन कुमार गुप्ता सिकटा। सिकटा थाने के सिरिसिया गांव में दुपट्टा से लटककर युवती ने आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। वह सिरिसिया गांव के पारसा साह की पुत्री रानी कुमारी (18) थी। सूचना पर पुलिस सिरिसिया गांव पहुंच कर युवती के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को फंदे से उतारकर बेड पर लेटाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...