बगहा, फरवरी 10 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा स्टेशन के पश्चिम ओरिया नदी पुल के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से सोमवार को शक्षिक गया नाथ राम(57)गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।घटना लगभग सुबह साढे आठ की बताई गई है।जख्मी शक्षिक बलथर थाने के सीमावर्ती गांव लाइन परसा के स्वर्गीय इन्द्रजीत राम(शक्षिक)के पुत्र है।इनके पिता की असामयिक मौत पर अनुकम्पा पर नौकरी मिला था।शक्षिक सीमावर्ती गांव सड़किया टोला स्थित परसा प्राथमिक वद्यिालय में पदस्थापित है। शक्षिक के सिर व बाये पैर में गम्भीर जख्म है।बाये पैर कटकर चमङे में झूल रहा है। घटनास्थल से जख्मी शक्षिक का घर कुछ दूरी पर है।घटना की खबर लगते ही ग्रामीण व परिजन आनन-फानन पर जख्मी शक्षिक को सीएचसी,सिकटा में इलाज हेतू ले गए,जहां डॉ.प्रभात शुभाषन् प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु जीएमसीएच सह अस्पताल, बेतिया रेफर क...