बगहा, नवम्बर 12 -- सिकटा,एक संवाददाता प्रखंड में विधानसभा चुनाव मंगलवार को भारी उत्साह के बीच शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गई।ज्यादातर बुथों पर पुरूषों से ज्यादा महिला मतदाता दिखी।सुबह हल्की ठंड के बावजूद महिला मतदाताओं का लम्बी कतारें मतदान केंद्रों पर लग गई थी।चुनाव के समापन के बाद प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।इस बीच मॉकपोल के दौरान सिकटा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-8,119,144,149 व 311 पर वीवीपैट में गड़बडी आ गई थी।जिसे लेकर बदला गया।वहीं सिकटा प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के महिला मतदान केन्द्र संख्या-236 पर तकनीकी गड़बडी को लेकर वीवीपैट कनेक्ट नहीं होने से पंद्रह मिनट तक मतदान बाधित हो गया था।फिर दोपहर में मशीन से आवाज नहीं आने को लेकर बूथ नंबर-237,131,32,71 व 150 पर बीयू(इवीएम, वीवीपैट व सीयू)को बदला गया।वहीं...