बगहा, फरवरी 20 -- सिकटा। शुक्रवार यानि 20 फरवरी को सिकटा थाने में एसपी डॉ.शौर्य सुमन के द्वारा दो बजे से जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस कार्यक्रम में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समस्याओं व मामलों को सुनने के उपरांत उनका त्वरित समाधान होगा। थानाध्यक्ष नीतिश कुमार मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जनता संबंध को मजबूत करना उद्देश्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...