सिकंद्राबाद के दो छात्रों ने सर्वोदय विद्यालय में पाई सफलता
लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- सिकंद्राबाद के दो मेधावी विद्यार्थियों ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय सीतापुर की प्रवेश प्रक्रिया में सफलता हासिल की है। चयनित छात्रों में उबैदुल्ला पुत्र मोहम्मद युसुफ ग्राम सिरसा और अलतमस पुत्र रिजवान ग्राम बैबहा शामिल हैं। शिक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा-8 में इस वर्ष केवल दो सीटें उपलब्ध थीं, जिनके लिए बड़ी संख्या में बच्चों ने चयन परीक्षा में भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद दोनों छात्रों ने नियमित कक्षाओं, मॉक टेस्ट और अनुशासित दिनचर्या के साथ तैयारी कर सफलता अर्जित की। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु अशोक कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.