बक्सर, मई 30 -- बक्सर। आरपीएफ ने सिकंदाराबाद एक्सप्रेस से तीन लावारिश हालत में रखें बैग से शराब की खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि सिकंदराबाद एक्सप्रेस से शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलती ही टीम ने त्वरीत कार्रवाई। ट्रेन प्लेटफार्म पर लगते हुए सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन लावारिस हालत में बैग मिला। उसकी तलाशी ली गई। जिसमें से 6 अदद रॉयल स्टैग व्हिस्की, 24 अदद आफ्टर डार्क व्हिस्की तथा 25 अदद 8 पीएम व्हिस्की बरामद हुआ। वहीं तस्कर भागने में सफल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...