आगरा, सितम्बर 14 -- थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक वादी पर दबंगों ने हमला कर बंधक बना लिया। मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित घायल अवस्था में युवक को छोड़कर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। दहतोरा निवासी सुरेशचंद ने छह सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना में 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे पीड़ित पुलिस के साथ मुरैण्डा गांव गया था। उसे छोड़कर पुलिस आगे चली गई। इसी दौरान सोनू पुत्र रमेश, संदीप पुत्र गजेन्द्र सिंह सहित दर्जनभर नामजद व 5-10 अज्ञात लोगों ने सुरेशचंद को पकड़ लिया। राजीनामा करने के लिए धमकाया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे वह घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर भीड़ और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका पाकर आरोपी भाग निकले।

हिं...