गंगापार, जून 13 -- बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे में मकान का ताला तोड़ कर बेखौफ बदमाशों नें लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। यह भी पढ़ें- झंगहा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, जेवर और कपड़े ले गए चोरघटना का विवरण सिकंदरा कस्बा निवासी वीरेंद्र कुमार मौर्य अभी कुछ दिन पहले फाफामऊ के शांतिपुरम में नया मकान बनवाया है और वहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। कभी-कभी वह परिवार के साथ सिकंदरा भी आते रहते हैं। सात जून को वीरेंद्र कुमार सिकंदरा आए थे और एक दिन रहने के बाद वह शांतिपुरम चले गए। शुक्रवार को वह जब सिकंदरा आए तो गेट का ताला टूटा मिला अंदर जाकर देखा तो अलमारी, बॉक्स एवं अटैची के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था।केस की स...